0016F97D 1D51 471E A649 AFF33DD73A65
0016F97D 1D51 471E A649 AFF33DD73A65

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मुंबई में सितारों से सजी एक शाम का हिस्सा बने। मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में यह दोनों बेहद ही खूबसूरत अंदाज में एक दूसरे का हाथ थामे पहुंचें। लाइट ब्लू कलर के मैचिंग आउटफिट में दोनों काफ़ी स्टाइलिश नजर आ रहे थे। इस ख़ास मौके पर अर्जुन ने जमकर मलाइका की तारीफ की। इसके साथ ही दोनों ने मोस्ट स्टाइलिश कपल का अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

इस अवॉर्ड फंक्शन में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलावा और भी कई सारे कलाकार मौजूद थे। रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, वाणी कपूर, रवीना टंडन, शहनाज गिल, शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर और दूसरे कई सारे स्टार्स अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा थे। लेकिन सबकी निगाहें सिर्फ़ और सिर्फ़ अर्जुन-मलाइका पर अटक गई थी। दोनों के खूबसूरत अंदाज ने महफिल लूट ली।

यह भी पढ़े- Lalit Modi ने किया सुष्मिता सेन के साथ ओपन रिलेशन का ऐलान

अर्जुन और मलाइका कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना जन्मदिन मलाइका के संग पेरिस में सेलिब्रेट किया। पेरिस से लौटने के एक हफ्ते बाद ही यह शानदार जोड़ा अवॉर्ड फंक्शन में जैसे ही एंटर किया पैपराजी ने इन्हें क्लिक करना शुरू कर दिया।

फंक्शन में अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को मोस्ट स्टाइलिश कपल का ट्रॉफी दिया गया। जिसके बाद दोनों ने स्टेज पर एक दूसरे की जमकर तारीफ की। मलाइका ने कहा कि ‘अर्जुन उनसे थैंक यू सुनने के लिए इंतजार कर रहे हैं’ तो एक्टर ने कहा कि ‘नहीं, वास्तव में मैं तुम्हें थैंक यू कहना चाहता हूं बेबी, क्योंकि तुम्हारी वजह से ही ये लोग मुझे स्टाइलिश कह रहे हैं’। उसके बाद मलाइका ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते हैं। सब मुझसे पूछ रहे हैं कि हम मैचिंग करके आए हैं तो बता दें कि ये अनजाने में हुआ’। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा की तारीफ करते हुए कहा ‘मुझे स्टाइलिश बनाने के लिए शुक्रिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here