आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग के 10 सीजन हो चुके है। मुंबई इंडियन आईपीएल की एक अकेली ऐसी टीम है जिसने 10 में से 5 बार विजेता बनकर ट्रोफी प्राप्त की है। आईपीएल में मुंबई इंडियन्स टीम का अलग ही बोल बाला है, नीता अम्बानी की ये टीम सभी की फेवरेट है। मुंबई इंडियन पिछले 2022 के सीजन में बहुत असफल साबित हुई थी, वो क्वालीफ़ायर में भी नहीं पहुँच पाई थी। अब इस बार पिछले साल की हार का बदला लेने मुंबई इंडियन टीम डबल जोश के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। चलिए जानते है मुंबई इंडियन आईपीएल 2023 के लिए किन खिलाडियों को अपनी टीम में जगह दे रही है और और किसको बाहर का रास्ता दिखा रही है।
Mumbai Indians Squad 2023 details in hindi
टीम कब बनी | 2008 |
फाइनल जीता | 5 बार |
जर्सी का रंग | ब्लू |
टीम का मालिक | रिलायंस इंडस्ट्री |
कप्तान | रोहित शर्मा |
कोच | महेला जयवर्धने |
2023 में कितने प्लेयर ख़रीदे | 8 |
सबसे महंगा खिलाड़ी | कैमरन ग्रीन (Cameron Green) |
कितने में ख़रीदा | 17।5 करोड़ |
टीम की कीमत | 106 मिलयन डॉलर |
टैग लाइन | “दुनियाँ हिला देंगे हम ।।।” |
मुंबई इंडियन आईपीएल ट्रोफी–
मुंबई इंडियन ने आईपीएल को 5 बार जीता है, जिस कारण वो सबसे पावरफुल और सफल टीम कहलाती है। मुंबई इंडियन ने 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में सफलता हासिल की है।
Mumbai Indian IPL Auction 2023–
मुंबई इंडियन के पास इस बार 9 खिलाडियों को खरीदने की जगह थी, लेकिन उसने 8 खिलाडियों को ख़रीदा। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियन ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन पर अब तक की सबसे बड़ी बोली लगाई और उन्हें 17।5 करोड़ में ख़रीदा। हालाँकि पंजाब किंग्स ने सैम कुर्रन को 18।5 करोड़ में खरीद सबसे बड़ी बोली का ख़िताब अपने नाम कर लिया, जिससे मुंबई इंडियन के कैमरन ग्रीन इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा मुंबई इंडिया ने 7 खिलाडियों को और ख़रीदा, जिससे टीम में कुल 24 खिलाड़ी हो गए। टीम ने इस बार एक कम खिलाड़ी रखा। मुंबई इंडियन ने 4 विदेशी और चार देशी खिलाडियों को अपनी टीम में जगह दी।
Mumbai Indians Squad 2023 Auction Players List (नीलामी में आए नए खिलाड़ी)
खिलाड़ी का नाम | देश | भूमिका | कितने में खरीदा |
कैमरून ग्रीन | भारत | ऑलराउंडर | 17।5 करोड़ रुपये |
पीयूष चावला | भारत | गेंदबाज | 50 लाख रुपये |
ड्यून जॉनसन | दक्षिण अफ्रीका | ऑलराउंडर | 20 लाख रुपये |
विष्णु विनोद | भारत (केरल) | दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज | 20 लाख रुपये |
शम्स मुलानी | भारत | ऑल राउंडर | 20 लाख रुपये |
नेहाल वढेरा | भारत | ऑल राउंडर | 20 लाख रुपये |
राघव गोयल | भारत | ऑल राउंडर | 20 लाख रुपये |
झेय रिचर्डसन | ऑस्ट्रेलिया | गेंदबाज | 1 करोड़ 50 लाख |
यह भी पढ़े- Punjab Kings 2023: टीम में इस बार इन खिलाड़ियों को मिला स्थान, तो कुछ को दिखाया बाहर का रास्ता
रिटेन और नए खिलाड़ियों सहित मुंबई इंडियंस की पूरी टीम (Mumbai Indian IPL Team Squad 2023 Players List) –
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, झेय रिचर्डसन, पीयूष चावला, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन और आकाश मधवाल।
टीम मुंबई से बाहर हुए खिलाड़ी-
कीरोन पोलार्ड (रिटायर्ड), रिले मेरेडिथ, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, टाइमल मिल्स, संजय यादव, आर्यन जुयाल, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल, अनमोलप्रीत सिंह, जयदेव उनादकट और बासिल थम्पी।