कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी “नव संकल्प शिविर” में लखनऊ पहुंची और उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में दोगुनी मेहनत करेंगी। वह तब तक लड़ेंगी जब तक जीतेंगी नहीं। जी-जान से चुनाव लड़ने के बावजूद विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा लेकिन यह मायूस होने का वक्त नहीं है। यह समय दोगुनी ऊर्जा से लड़ाई करने का है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जहां हार के कारण गिनाए, वहीं आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाया।
प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित पार्टी के नव संकल्प शिविर में पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरे देश के कार्यकर्ता प्रेरित हुए थे। जनता से जुड़ने के लिए हमें और प्रयास करना होगा। इसके साथ ही सामाजिक मसलों पर भी जनता से जुड़ाव बनाना होगा।
यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: अखिलेश यादव और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है
उन्होंने कहा की- इस समय भाजपा पार्टी जिस तरफ देश को ले जा रही है, यह वह देश नहीं है, जिसके लिए महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ. आंबेडकर ने लड़ाई लड़ी थी। अब हमें घर-घर जाकर लोगों को हकीकत बतानी होगी। आज भारत देश की अर्थव्यवस्था की खराब हालत पूरी दुनिया देख रही है। युवाओं को जाति-धर्म के नाम पर बांटकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को हालात बदलने के लिए नई ऊर्जा से जुटना होगा। हमें उदयपुर चिंतन शिविर में पारित हुए घोषणापत्र की भावना को समझकर आगे बढ़ना होगा।