9F5B0D50 94FE 45B0 8F82 2D8A24F0865A
9F5B0D50 94FE 45B0 8F82 2D8A24F0865A

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित माइलस्टोन संख्या 40 के पास गुरुवार की सुबह हुए एक भीषण हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक बोलेरो के डंपर से टकरा जाने पर हुआ। हादसे के बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रास्ते से हटवा दिया गया है। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े- अमरोहा: दो बाइकों की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर

बोलेरो कार में सवार होकर 7 लोग आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। उनकी बोलोरो ग्रेटर नोएडा क्षेत्र स्थित माइलस्टोन संख्या 40 के पास पहुंची थी की तभी अचानक आगे चल रहे डंपर पर पीछे से बोलेरो जाकर टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों के नाम व पता:

  1. चन्द्र कांत नारायण बुराड़े (उम्र-68 बर्ष) निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-पुरूष।
  2. श्रीमति स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े (उम्र-59 बर्ष) निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।
  3. श्रीमति मालन विश्वनाथ कुंभार (उम्र-68 बर्ष) निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।
  4. श्रीमति रंजना भरत पवार (उम्र-60 बर्ष) निवासी-नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे महाराष्ट्र-महिला।
  5. श्रीमति नुवंजन मुजावर (उम्र-53 बर्ष) निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।

घायलों का विवरण:

  1. श्री नारायण रामचन्द्र कोलेकर (उम्र-40 बर्ष) निवासी-नोडल, तहसील फलहन, जिला-सतारा, महाराष्ट्र-पुरूष।
  2. श्रीमति सुनीता राजू गस्टे (उम्र-35 बर्ष) निवासी-हिरेकोड़ी, हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here