EAFDD13D C984 4463 837C AFAC8EE7690E
EAFDD13D C984 4463 837C AFAC8EE7690E

यूपी के नोएडा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप सभी लोग हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक महिला ने कुछ साल पहले एक बच्ची को गोद लिया था। पिछले कुछ दिनों से वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रही है। बच्ची का कहना है कि मां उसे चिमटे से खूब मारती हैं और लोहे के तार से भी खूब मारती हैं। इतना ही नहीं उसके शरीर पर कई जगह दांत से काटे होने के निशान भी है। इस बात का पता तब लगा जब स्कूल में बच्ची डरी- सहमी रह रही थी। तो टीचर ने जब उससे इसकी वजह जानी, तब जाकर पीड़िता ने टीचर को अपनी आपबीती बताई।

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 113 कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली मासूम बच्ची सेक्टर 73 स्थित यदु पब्लिक स्कूल में कक्षा दो मे पढ़ती है। गर्मी की छुट्टी के बाद जब बच्ची स्कूल पहुंची तो वह क्लास में सहमी-सहमी सी लग रही थी। इस पर एक टीचर ने उससे बात की तो वो बच्ची बुरी तरह रोने लगी और अपनी मां के बारे में कुछ बातें उसे बताईं, लेकिन पूरी बात वह नहीं बता पा रही थी। इसके बाद प्रिंसिपल और फिर प्रोफेशनल काउंसलर की मदद से बच्ची से पूरी बात को पूछा गया तो उसने बताया कि उसकी मां अक्सर उसके साथ बर्बरता करती हैं। कभी चिमटे से तो कभी लोहे के तार से उसकी खूब पिटाई करती है। उसको दातों से काटा है। बच्ची के शरीर पर इस तरह के निशान भी मिलने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़े- झांसी: बिजली कनेक्शन के नाम पर हो रहा साइबर क्राइम, जाने कैसे ठग रहे क्रिमिनल्स

इस मामले में स्कूल प्रशासन ने जब बच्ची की मां से पूछा तो उसने बताया कि होमवर्क न करने पर वह उसे कभी-कभी मारती है, जो बच्ची निशान दिखा रही वह फोड़े फुंसी हैं। लेकिन स्कूल प्रशासन को उसकी मां की बात पर बिलकुल भी यकीन नहीं हुआ तो इस मामले को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। बच्ची को बाल गृह भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली बताई गई है। कुछ साल पहले भटकते हुए वृंदावन पहुंच गई थी। जहां पुलिस ने उसे मथुरा सुधार गृह में भेज दिया था। शायद बच्ची अनाथ थी। वृंदावन से इस महिला ने बच्ची को गोद ले लिया था और नोएडा ले आई थी। चार साल पहले महिला अपने पति से अलग हो गई और घर में महिला और महिला के ससुर साथ रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here