Online FIR kaise kare: भगवान करें ऐसा आपके साथ ना हो पर समय का कभी भी कुछ पता नहीं होता कब आपके साथ क्या घटना घट जाए। इसलिए हमको हमेशा अपने आप को हर मुसीबत से निपटने के लिए तैयार रखना चाइए। मानलो, कहीं पर अचानक आपके साथ कोई अपराधिक घटना घट जाए तो आप क्या करेंगे? इसकी सूचना कहा जाकर देंगे?

ऐसे में आपको पुलिस की सहायता लेनी पड़ेगी और पुलिस थाने में जाकर FIR दर्ज करानी होगी। परन्तु अगर आपको क़ायदे- कानून सही से नहीं पता होंगे तो पुलिस भी आपसे बेवजह के थाने के चक्कर लगवाएगी और अंत में कुछ भी हासिल नहीं होगा। क्योकि अक्सर जब भी कोई नासमझ व सीध तथा भोला इंसान थाने में जब उस पर हो रहे अपराध के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जाता है तो उसको उल्टा और परेशान किया जाता है। ऐसी एक आम आदमी की शिकायत हमेशा रहती है। लेकिन आज मैं अपने सभी रीडर्स को विस्तार से समझाऊँगा की आप थाने जाने के बजाए Online FIR kaise kare.

अब हर चीज डिजिटल होती जा रही है। जिसके द्वारा कोर्ट से लेकर पुलिस स्टेशन के कई सारे कामों को भी धीरे- धीरे ऑनलाइन शुरू किया जा रहा है। पहले हर काम को करने में कई सारे दिन व अधिक समय लग जाता था। लेकिन आज के समय के ऑनलाइन सुविधा होने के कारण हर काम चंद मिनटों में हो जाते है। ऐसे में जनता की सहायता के लिए सरकार ने FIR दर्ज कराने की सुविधा भी ऑनलाइन कर दी है।

FIR kya hoti hai

Online FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया जानने से पहले आइए विस्तार से समझते है कि FIR होती क्या है?

FIR एक लीगल डॉक्यूमेंट होता है जो पुलिस के पास किसी क्रिमिनल एक्टिविटी या गैर-क़ानूनी हादसे के बारे में जानकारी देने के लिए होता है। इसमें घटित होने वाले अपराध व घटना के बारे में डिटेल्स और फैक्ट्स दिए जाते है। फिर इसी के आधार पर पुलिस आगे अपनी जाँच शुरू करती है।

Full form of FIR

FIR का फुल फॉर्म- “First Information Report” होता है। इसको हिन्दी में “प्रथम सूचना रिपोर्ट” कहा जाता है।

Online FIR kaise hoti hai | Online FIR kaise kare

आप ऑनलाइन FIR दर्ज कराना चाहते है तो नीचे हमारे द्वारा दी गई प्रतिक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़े। सबसे पहले यह जान लीजिए की अलग- अलग राज्य सरकार के अपने अलग- अलग पुलिस विभाग होते है। जिस भी राज्य में आपके साथ घटना घटती है, आपको उसी राज्य की पुलिस के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। हम आपकी सहायता के लिए निम्न राज्यों के साथ उनके पोर्टल का वेब यूआरएल(web url) दे रहे है, आप उन पर क्लिक करके व विजिट करके Online FIR दर्ज करवा सकते है |

Online FIR के लिए जरुरी डॉक्युमेंट्स

  • Valid Email ID
  • Active Mobile Number
  • Aadhar Card

Delhi Online e FIR Registration | ऑनलाइन FIR दर्ज करने का तरीका

  1. दिल्ली पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
  2. जहां आपको 2 ऑप्शंस मिलेंगे- Lost and Stolen Report.
  3. अपनी जरूरत के अनुसार दोनों में से किसी के ऑप्शंस पर क्लिक कीजिए।
  4. अब आपको अपनी शिकायत संबंधी सभी ऑप्शंस को ध्यानपूर्वक भरना है।
  5. अब सबमिट कर दे। और इसके बाद आपको एक रिफरेन्स नंबर मिलेगा।

Read More-

सरसों के तेल की मालिश के फायदे: ठण्ड के मौसम में सरसों के तेल से करें मालिश

रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है

KYC Full Form in Hindi: केवाईसी का फुल फॉर्म हिन्दी में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here