बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने स्टाइलिश लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी इन कातिल अदाओं के कारण वह फिर से चर्चा में आ गई है। परिणीति अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स और फैशन के लिए सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है। उनके इस लुक को देखकर सभी फिदा हो गए हैं। परिणीति की फोटो को दर्शकों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
परिणीति इस फोटो में एक ब्लू कलर की बिकनी पहने हुई हैं, तथा उन्होंने अपने हेड पर एक सनग्लास लगा रखा है। परिणीति चोपड़ा बिकनी पहने हुए अपने हेड पर चश्मा लगाए हुए, एक नाव पर आराम से लेटी हुई नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा नाव पर लेटकर पानी तथा वहां पर चलने वाली ठंडी-ठंडी मंद हवाओ का आनंद ले रही है, जिससे वो काफी रिलैक्स महसूस करते हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन पर लिखा है “Just give me a boat, a bikni and my dive computer”…
यह भी पढ़े- सोनाक्षी सिन्हा: धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
परिणीति चोपड़ा का फोटो खिंचवाने का यह अंदाज तथा लुक्स दोनों ही बहुत ज्यादा आकर्षक लग रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने बालों को बांध रखा है तथा बहुत ही लाइट मेकअप करे हुए नजर आ रही हैं, साथ ही साथ उन्होंने घड़ी बांध रखी है जो उनके लुक्स को चार चांद लगा रही है।
परिणीति बड़े पर्दे के साथ-साथ अब छोटे पर्दे पर भी अपने जलवे बिखेर रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने कलर्स पर प्रसारित होने वाले टीवी शो हुनरबाज में भी अपनी लुक्स और अदाओं के लिए काफी चर्चा में रही थी। परिणीति ने टीवी शो हुनरबाज में जज की भूमिका भी निभाई थी।
अभिनेत्री परिणीति ने बिकनी पहने हुए फोटो जो ट्विटर पर शेयर किया है उसमें वह बहुत खूबसूरत तथा हॉट लग रही हैं। उनका यह हॉट लुक्स लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है तथा शेयर करने के साथ-साथ कमेंट्स की भरमार मची हुई है।