पिथौरागढ़: हर साल उत्तराखंड में बारिश का महीना वहां के स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए आफत साबित होता है। बरसात और भूस्खलन, निवासियों के लिए बड़ी समस्या का सबब बन गया है। भारी बारिश के चलते सड़कों पर मलवा आ रहा है जिसकी बदौलत सड़कें जाम हो रहीं हैं व लोगों को लगातार दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन हादसों में कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी। आज की इस दौड़ती- भागती दुनिया में सड़कों के बार- बार जाम हो जाने के कारण लोगों व पर्यटकों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर चल रहे वाहनों के ऊपर पहाड़ों से असमय ही पत्थर गिर रहे हैं जिसकी वजह से लोग बाहर निकलने से कतराने लगे हैं।
उत्तराखंड से इस समय रोज कोई नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बारिश व भूस्खलन से होने वाली दुर्घटनाएं व नुकसान को दिखाया जाता है। हाल ही में पिथौरागढ़ से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें झील और पहाड़ के बीच बनी सड़क पर एक पहाड़ी गिर पड़ती है। और वहां से गुजर रहे लोग जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भाग जाते हैं। घटना के बारे में अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी की भी जान नहीं गई। लगातार हो रही इस तरह की दुर्घटनाओं के लिए शासन लोगों से यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील कर रही है।
दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या से लोगों में है डर की स्थिति
उत्तरखंड में हो रहे लगातार भूस्खलन से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रकृति के इस क्रोध के मारे वहां के स्थानीय निवासी भी भयभीत हैं व सड़कों पर निकलने से कतराने लगे हैं। रोज इस तरह की वीडियो देखकर अब पर्यटक भी उत्तराखंड आने का अपना मन बदल रहे हैं।