Best Places To Visit In India: भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहाँ कई जाति धर्म के लोग मिल कर रहते है। भारत एक प्राचीन देश है, जिसका इतिहास कई सालों पुराना है। यहाँ का खान पान, रहन सहन सभी क्षेत्र के हिसाब से अलग है। उत्तर दक्षिण, पूर्व पश्चिम मिल कर भारत को अनेक में एक बनाते है। भारत का मौसम दुनिया में सबसे अच्छा है, क्यूंकि यहाँ ठंडी, गर्मी , बरसात सब भरपूर् मात्रा में होती है। भारत का मौसम उसकी ख़ूबसूरती को और बढ़ा देता है। अगर ठण्ड के मजे लेने है तो काश्मीर चले जाओ, बारिश के साथ हरियाली देखनी है तो दक्षिण में केरल, तमिलनाडु चले जाओ। रेगिस्तान के मजे लेने है तो राजस्थान चले जाओ।
भारत में हर एक जगह की अपनी विशेषता है। यही कारण है दुनिया भर के लोग भारत दर्शन के लिए आटे है और फिर कई दिन यहाँ बिताते है। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताएँगे जहाँ आपको जरुर एक बार जाना चाहिए। हम भारतीय विदेश घुमने के पीछे मरते है, जबकि उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत जगह हमारे भारत में ही स्थित है। चलिए आप भी अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिये, हम ले चलते है आपको भारत दर्शन के लिए, जिसके बारे में जान आप जरुर एक बार वहां जाना जाओगे।
भारत के 10 पर्यटन स्थल (10 Best Places To Visit In India)
ताजमहल:
भारत के सात अजूबों में से एक ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित है। इसे देखने दुनिया भर से लाखों लोग हर आते हैं। ताजमहल का निर्माण 1653 इसवी में शाहजहाँ ने अपनी बीवी मुमताज महल की याद में बनवाया था। सफ़ेद संगरमर से बनी ये ईमारत बेहद खूबसूरत है। ताजमहल के निर्माण में 22 साल लगे थे, कहते है, जिन कारीगरों ने ये बनाया था शाहजहाँ ने उनके हाथ कटवा दिए थे, ताकि वे ऐसा कुछ और न बना सके।
आगरा में घूमने लायक प्रसिद्ध जगहें
- मरियम का मकबरा
- महताब बाग
- अकबर का मकबरा
- आगरा का किला
- फतेहपुर सीकरी
टाइमिंग – ताजमहल सुबह 6:30 से शाम 6:30 तक खुला रहता है, शुक्रवार ये मकबरा बंद रहता है।
कैसे पहुंचे – आगरा के लिए सबसे पास हवाई अड्डा दिल्ली में है। दिल्ली से ट्रेन या बाय रोड आप आगरा जा सकते है। इसके अलावा आगरा में देश भर से ट्रेन आसानी से मिल जाती है।
मनाली
भारत के हिमाचल प्रदेश में बसा मनाली वक हिल स्टेशन है। जो देश भर में बेस्ट हनीमून की जगह मानी जाती है। यहाँ हर साल लाखों लोग घुमने जाते हैं। न्यू इयर के समय तो यहाँ पैर रखने की भी जगह नहीं होती है, रोड में लम्बा लम्बा जाम लगा रहता है। इसे कुल्लू मनाली भी कहते हैं। मनाली की सुन्दरता हर सीजन में अलग है, ठण्ड में यहाँ बर्फवारी होती है जहाँ आप स्नो का मजा ले सकते हो। गर्मी में चारों तरफ हरियाली और हलकी हलकी ठंडी हवा सभी के मन को मोह लेती है।
कुल्लू मनाली में घुमने लायक प्रसिद्ध जगहें
- वन विहार
- मनु मंदिर
- मणिकरण
- सोलंग वैली
- ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
- हिदिम्बा देवी मंदिर
- रोहतांग पास
कैसे पहुंचे – मनाली के लिए आपको दिल्ली या चंडीगढ़ जाना होगा। फिर यहाँ से डायरेक्ट बस के द्वारा आप 12 से 13 घंटे में मनाली पहुँच सकते हैं।
गोवा
आजकल भारत में घुमने के लिए गोवा सबकी पहली पसंद बन गई है। सुंदर सुंदर बीच, म्यूजियम, किले आपको अपना बना लेंगे। कहते है कोई एक बार गोवा जाता है तो उसे फिर बार बार जाने का मन होता है। गोवा में आप किसी भी मौसम में जा सकते है, लेकिन यहाँ जाने के लिए सबसे सही मौसम अक्टूबर से मार्च है, समर यहाँ बहुत हॉट होता है इसलिए उस टाइम जाना अवॉयड करना चाहिए।
गोवा में घुमने की प्रसिद्ध जगह
- वास्को डी गामा
- मडगांव, मापुसा
- पोंडा
- दूधसागर झरने
- चापोरा का किला
गोवा कैसे पहुंचे: गोवा में एअरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सभी की बहुत अच्छी सुविधा है। आप फ्लाइट, ट्रेन किसी से भी आसानी से पहुँच सकते है।
जयपुर
राजस्थान में बसा जयपुर, जिसे पिंक सिटी भी कहते है, एक बहुत सुंदर शहर है। यहाँ बहुत सारे बड़े बड़े किले, लेक, महल है, जिसे देखने दुनिया भर से लोग जाते है। राजस्थानी खाने का मजा पुरे राजपूतानी स्टाइल में लेना चाहते है तो एक बार यहाँ जरुर जाएँ।
जयपुर में घूमने लायक प्रसिद्ध जगहें
- जयगढ़ किला
- हवा महल
- आमेर का किला
- सिटी पैलेस
- जंतर मंतर
- जल महल
- नाहरगढ़ किला
- गल्ताजी मंदिर
कैसे पहुंचे – जयपुर आप ट्रेन फ्लाइट से आसानी से पहुँच सकते है, देश भर से यहाँ कनेक्टिविटी है।
काश्मीर
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले प्लेस काश्मीर दुनिया भर में अपनी प्राकतिक सुन्दरता की वजह से प्रसिद्ध है। जैसे स्विट्ज़रलैंड को लोग सुंदर कहते है, लेकिन कहते है भारत में स्थित काश्मीर स्विट्ज़रलैंड उससे बिलकुल भी कम नहीं है। काश्मीर में हर सीजन में लाखों सैलानी पहुँचते है। चारो ओर बिछी बर्फ की सफ़ेद चादर, देवदर और ऊँचे पेड़ो से भरे घने जंगल सच में यहाँ आने वाले पर्यटकों को एक नई दुनिया का आभास कराते है।
कश्मीर में घूमने लायक प्रसिद्ध जगहें
- डल झील
- गुलमर्ग
- श्रीनगर
- पटनीटॉप
- सोनमर्ग
कैसे पहुंचे: काश्मीर के लिए आपको देश भर से फ्लाइट और ट्रेन मिल जाएगी।
शिमला(Best Places To Visit In India)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक बहुत खुबसूरत और सुंदर हिल स्टेशन है। यहाँ घुमने देखने के के लिए बहुत सारी जगह है। ऊँची ऊँची चोटियाँ, पहाड़ आपके मन को मोह लेंगें। यहाँ टॉय ट्रेन भी चलती है जो देश भर में मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
शिमला में घूमने लायक प्रसिद्ध जगहें
- कुफरी
- कालका शिमला टॉय ट्रेन
- जाखू मंदिर
- ग्रीन वैली
- हिमाचल स्टेट म्यूजियम
- तारा देवी मंदिर
- चाद्विक्क फाल्स
- शिमला क्राइस्ट चर्च
कैसे पहुंचे: दिल्ली से आप बस के द्वारा शिमला पहुँच सकते है। इसके अलावा आप टॉय ट्रेन में जाना चाहते है तो आपको पहले दिल्ली से कालका स्टेशन जाना होगा, फिर कालका से आपको टॉय ट्रेन मिल जाएगी।
दिल्ली
हमारे भारत देश की राजधानी दिल्ली समस्त दुनिया में प्रसिद्ध है। दिल वालों की दिल्ली में देखने, घुमने के लिए बहुत सारी जगह है। दिल्ली का इतिहास बहुत पुराना है, मुग़ल भी यहाँ राज किया करते थे, इसलिए यहाँ बड़े बड़े किले महल भी हैं।
दिल्ली में घूमने लायक प्रसिद्ध जगहें
- हुमायूँ का मकबरा
- क़ुतुब मीनार
- इंडिया गेट
- अक्षरधाम मंदिर
- लोटस टेम्पल
- लाल किला
- चांदनी चौक
कैसे पहुंचे : आप दुनिया के किसी भी हिस्से से फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुँच सकते है। इसके अलावा देश में कहीं से भी आप ट्रेन द्वारा वहां पहुँच सकते है।
लद्दाख
भारत का केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख सबसे ऊँची छोटी पर स्थित है। यह समुद्र तल से 3500 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसकी राजधानी लेह है, और यह जम्मू काश्मीर का उपरी हिस्सा है। बाइक चलाने के शौक़ीन यहाँ जाने की चाह रखते है। यहाँ के खूबसूरत पहाड़, रोड, पेड़ आपको खो जाने में मजबूर कर देंगे।
लद्दाख में घूमने लायक प्रसिद्ध जगहें
- मैग्नेटिक हिल
- स्पिटुक मोनेस्ट्री
- नुब्रा वैली
- हेमिस नेशनल पार्क
- लेह पैलेस
- जन्स्कार वैली
- शांति स्तूप
- ट्सो मोरिरी
- खर्दुंग-ला पास
- पांगोंग ट्सो लेक
अयोध्या
भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या दुनिया भर में प्रसिद्ध है। सरयू नदी के किनारे बसा अयोध्या देश के सात पवित्र शहरों में से एक है। इसे मदिरों, घाटों का शहर भी कहा जाता है। यहाँ 5 हजार से भी अधिम मंदिर है, और कई घाट है। यहाँ अभी श्री राम के सबसे बड़े मंदिर का निर्माण चल रहा है, जिसके बन जाने के बाद यह दुनिया भर में हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल बन जाएगा।
अयोध्या में घूमने लायक प्रसिद्ध जगहें
- श्री राम जन्मभूमि मंदिर
- हनुमान गढ़ी
- दशरथ महल
- कनक भवन
- सीता की रसोई
- त्रेता के ठाकुर
- राम की पौड़ी
- गुप्तार घाट
कैसे पहुंचे: अयोध्या में अभी एअरपोर्ट का काम चल रहा है। इसके सबसे पास का एअरपोर्ट फ़ैजाबाद में है, जहाँ से आप वाय रोड अयोध्या जा सकते है। इसके अलावा अयोध्या में रेलवे स्टेशन है, जहाँ आप कहीं से भी ट्रेन से पहुँच सकते है।
हरिद्वार – ऋषिकेश(Best Places To Visit In India)
उत्तराखंड में स्थित हरिद्वार, ऋषिकेश प्रमुख तीर्थस्थल में से एक है। हिमालय पर्वत के निचले भाग में स्थित ये जगह अपने चारो ओर हरे भरे पेड़ पौधे से घिरा हुआ है जो अति सुन्दर लगता है। गंगा स्नान करने के लिए दुनिया भर से यहाँ लाखों लोग जाते है। गंगा आरती भी यहाँ का मुख्य आकर्षण केंद्र है। हरिद्वार में बहुत से ऋषि मुनियों के बड़े बड़े आश्रम भी है, जहाँ लोग अपनी मन की शांति और ध्यान के लिए जाते है। हरिद्वार से 24 किलोमीटर दूर स्थित है ऋषिकेश। हरिद्वार में हर 12 साल में देश का सबसे बड़ा कुम्भ मेला लगता है।
हरिद्वार-ऋषिकेश में देखने लायक जगह-
- राम झुला
- लक्षमण झुला
- शिव पूरी
- नील कंठ महादेव मंदिर
- वसिस्थ गुफा
- हर की पौड़ी
- चंडी देवी मंदिर
- गंगा आरती
- मनसा देवी मंदिर
- भारत माता मंदिर
आज हमने आपके साथ Top 10 Best Places To Visit In India के बारे में जानकारी शेयर की। अगर आपको यह आर्टिकल भारत में घूमने की जगह पसंद आया है तो आपके दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ भी जरुर शेयर करें।
Read More-
केदारनाथ ने ओढ़ी बर्फ की चादर, बदला मौसम का मिजाज
संतों से प्रेरणा लेकर शुरू हुई Old Monk
Kisan Diwas: 23 दिसम्बर को क्यों मनाया जाता है Farmers Day, यहाँ जानिए