हैदराबाद: महाराष्ट्र में सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा ने अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली हैं। अब भाजपा की नज़रें दक्षिणी राज्यों की तरफ हैं। तेलंगना की राजधानी हैदरबाद में आज से भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होने जा रही है। 3 जुलाई तक होने वाली इस बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पूरे देश से 340 प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। बैठक 2 जुलाई शाम 4 बजे से शुरू होगी, भाजपा ने इसकी जानकारी दी है।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में पार्टी का विस्तार और पार्टी की नई नीतियों पर चर्चा करना मुख्य मुद्दा रहेगा। और उन क्षेत्रों पर भी चर्चा होगी जहाँ पार्टी में अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जरूरत है।
राजनीति में नेपोटिज़्म रहेगा अहम मुद्दा:
बैठक में तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्हीं में से एक राजनीति में परिवारवाद वाला विषय मुख्य होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी भी राजनीति में परिवारवाद को लोकतंत्र के लिए खतरा मान चुके हैं। वे समय समय पर देश के विभिन्न मंचों के माध्यम से इस विषय पर अपनी बात भी रखते रहते हैं। जयपुर में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पी एम ने कहा था कि परिवारवाद से प्रतिभाशाली युवाओं को मौके नहीं मिल पाते हैं।
यह भी पढ़े- महाराष्ट्र राज्य सभा चुनाव: बीजेपी या शिवसेना किसे मिलेगा AIMIM विधायकों का साथ? ओवैसी ने रखी कुछ शर्तें
इसी के साथ इस बैठक के जरिए भारतीय जनता पार्टी की नज़रें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी हैं। इस बार भाजपा की कोशिश वर्तमन में टी आर एस जो लगातार दो बार यहाँ की सत्ता पर काबिज है, को रोकने की होगी। इस बैठक में भाजपा के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। बैठक के बाद मोदी हैदराबाद में बड़ी रैली को संबोधित भी करेंगे। रैली जनसभा परेड ग्राउंड में होगी।