9FE2D435 9D8A 47D2 B582 F83C1CBC588E
9FE2D435 9D8A 47D2 B582 F83C1CBC588E

बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री यहां रोज रिश्ते बनते तथा बिगड़ते हुए दिखते है। कभी कोई किसी को दिल दे बैठता है और शादी कर लेता है। वहीं दूसरी तरफ़ कोई सालों के अपने रिश्ते को खत्म कर देता है। ऐसे में एक नई खबर सामने आई है जहां अपनी जबरदस्त रैपिंग और अपने गजब के अंदाज के लिए फैंस के बीच में खास पहचान बनाने वाले रैपर रफ्तार सिंह अब अपनी पत्नी कोमल वोहरा से तलाक लेने जा रहे है। अपनी शादी के 6 साल बाद अब वह अपने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर चुके हैं।

यह भी पढ़े- बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा स्विम ड्रेस पहने हॉट लुक में आई नज़र

बॉलीवुड के मशहूर रैपर रफ्तार जिनका असली नाम दिलिन नायर है, ने कोमल वोहरा से साल 2016 में शादी की थी। दोनों अब अपने रिश्ते को खत्म करने जा रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन कोरोना के चलते दोनों का तलाक नहीं हो सका। रफ्तार पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी से दूरी बनाए हुए हैं। इसके साथ ही दोनों काफी समय से अलग- अलग रह रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक 6 अक्टूबर, 2022 को वह तलाक के कागजात पर साइन करेंगे । इसके साथ ही रफ्तार और कोमल ने अपने- अपने इंस्टा हैंडल से भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। और यहाँ तक कि अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here