49C7AC86 5607 4A11 9D9B B4D9D700CA67
49C7AC86 5607 4A11 9D9B B4D9D700CA67

रामनगर में घरेलू विवाद के चलते एक नाराज़ युवक ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया और वह फरार हो गया। महिला तेजाब से 46 प्रतिशत तक झुलस गई है।

उत्तराखंड के रामनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मोहल्ला खताड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजनों ने रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज अभी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का निकाह करीब 6 साल पहले नसीम नाम के युवक के साथ हुआ था। नसीम पर आरोप है की वह पहले भी कई बार अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। बीते सोमवार को उसने फिर यही हरकत दोहराई और अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसकी सूचना पीड़िता ने जब अपने पिता को दी और इसके बाद उसके पिता बेटी के ससुराल पहुंचे और उसी मोहल्ले में कुछ दूरी पर उसकी बुआ के घर बेटी को छोड़ दिया।

यह भी पढ़े- ग्राम सिलोगी: चार माह से लापता पौड़ी गढ़वाल की महिला को पुलिस ने मध्य प्रदेश से किया बरामद

सोमवार देर शाम को पति नसीम उसकी बुआ के घर पहुंचा और उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे वो बुरी तरह से जल गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आनन- फानन में गंभीर रूप से झुलसी हुई महिला को लेकर रामनगर के बृजेश अस्पताल पहुंचे, जहां पर महिला की हालत काफ़ी नाजुक बताई जा रही है।

इसके साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस भी मौक़े पर अस्पताल पहुंची और घायल महिला और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। मामले में नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने भी अस्पताल पहुंच कर झुलसी हुई महिला का बयान दर्ज किया। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here