BFC43B11 D7A7 403C 8D74 D75225C7B8C7
BFC43B11 D7A7 403C 8D74 D75225C7B8C7

पौड़ी गढ़वाल का सपूत आकाश ड्यूटी के दौरान हुआ शहीद, मां का दिल्ली में चल रहा इलाज

उत्तराखंड राज्य वीरों की भूमि है, इस पवित्र भूमि ने कई ऐसे वीर सैनिकों को जन्म दिया है, जिन्होंने देश और भारत माता के लिए अपने शरीर और प्राणों की आहुति दी। इतना ही नहीं देवभूमि उत्तराखंड पर नजर डालें तो यहां का हर दूसरा बच्चा सेना में भर्ती होने का सपना देखता है। और दिन-रात मेहनत कर भारतीय सेना में शामिल हो जाता है। परन्तु जब ऐसे वीर जवानों के साथ कभी दुखद घटना हो जाती है तो पूरा राज्य शोक में पड़ जाता है।

ऐसे में उत्तराखंड के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जहां पौड़ी गढ़वाल निवासी आकाश भंडारी(पुत्र अजय भंडारी) पंजाब के फिरोजपुर में अपनी डूयूटी के दौरान शहीद हो गए। आकाश की शहादत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी तरफ़ आकाश की माता जी गंभीर बीमारी से जूझ रही है और उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े- गुप्तक़ाशी: सिरवाणी गाँव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आकाश भंडारी साल 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। और वह 21 गढ़वाल राइफल्स में बतौर राइफलमैन कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी डूयूटी पंजाब के फिरोजपुर में थी। मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से आकाश का निधन हो गया। इसके साथ ही सेना के जवान की शहादत पर यम्केश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने गहरा दुख जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here