196F21F0 22F4 4AE6 9885 F6D604F90BA4
196F21F0 22F4 4AE6 9885 F6D604F90BA4

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद स्थित रुड़की शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां रुड़की के भंगेड़ी गांव में पति को नशा करने से रोकना एक महिला को महंगा हुआ साबित। पति ने गुस्से में आकर व नशे की टूटन में महिला के सिर पर लोहे की राड से जोर का हमला कर दिया। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल है। इसके साथ ही दरिंदे बाप ने बेटी की भी पिटाई कर दी।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी गांव निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों व पति से साथ रहती हैं। महिला का पति रोज नशा करके घर आता है, जिसे लेकर उसका पति से अक्सर विवाद होता है। इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति घर खर्च के लिए रुपये भी नहीं देता है। शुक्रवार 22 जुलाई को पति ने घर के अंदर नशा किया। तो ऐसा देखते हुए महिला ने अपने पति को ऐसा करने से रोका। इसको लेकर उन दोनो के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर महिला की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं जब महिला ने शोर मचाया तो पति ने लोहे की राड से उस पर हमला कर दिया। सिर पर लोहे की राड के लगने से महिला घायल हो गई। अपनी मां को घायल होता देख जब बेटी वहां आई तो आरोपित ने उसकी भी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जैसे- तैसे महिला तथा उसकी बेटी को बचाया। इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

यह भी पढ़े- Jaspur: डाक पार्सल लिखी बोलेरो गाडी पर कर रहे थे शराब की तस्करी

वहीं महिला ने इस मामले को लेकर अपने पति के खिलाफ़ सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here