57753BBB 5878 4DC9 B962 8F4F3218BD04
57753BBB 5878 4DC9 B962 8F4F3218BD04

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा में भारी भूस्खलन हो गया है। बांसवाड़ा में ऊपर पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। भारी भूस्खलन के कारण राजमार्ग को बंद करना पड़ा।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ- साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें व मलबा रास्ते पर गिर रहा है। जिसके चलते आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई। इसके साथ ही बोल्डर गिरने से राजमार्ग भी जाम हो गया है।

यह भी पढ़े- बागेश्वर में वृद्धा को उसके घर से घसीट ले गया आदमखोर गुलदार

ऑल वेदर रोड बनने से पहले बांसवाडा में बड़ा भूस्खलन क्षेत्र था, जहां भूस्खलन के कारण कई सारी बड़ी दुर्घटनाएं हुई थी। लेकिन ऑल वेदर रोड़ बनने के बाद बीते 2-3 सालों में बांसवाड़ा में भूस्खलन बंद हो गया था। लेकिन आज एक बाद फिर यहाँ भूस्खलन देखने को मिला जिसके चलते यात्री दोनों ही तरफ फंसे हुए हैं।

भीरी-चोपता मोटरमार्ग हुआ ध्वस्त

भारी वर्षा के कारण सबसे अधिक नुकसान मोटरमार्गों को पहुँच रहा है। शुक्रवार 29 जुलाई की रात हुई बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जनपद के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता को जोड़ने वाला भीरी-चोपता मोटरमार्ग भी आपदा की भेंट चढ़ गया। लगातार हो रही इस बारिश के कारण जगह-जगह मोटरमार्ग बंद हो रहे हैं और आम जनता व यात्रियों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। पल्द्ववाड़ी में मोटरमार्ग का एक हिस्सा पूरे तरिके से ध्वस्त हो गया है। यहां पर मोटरमार्ग पैदल आवाजाही करने लायक तक भी नहीं बचा है। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के कारण केदारनाथ हाइवे पर भी जगह-जगह भूस्खलन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here