Saba Azad
Saba Azad

Saba Azad: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार Hrithik Roshan इन दिनों अभी अपनी फिल्मों से ज्यादा Saba Azad के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि Hrithik और Saba ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक सबके सामने कन्फर्म नहीं किया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों स्टार लगातार एक- दूसरे के साथ ही नजर आ रहे हैं। हाल ही में यह कपल यूरोप में छुट्टियां बिताने के लिए गया हुआ था। अब Hrithik और Saba अपने यूरोप ट्रिप से वापस आ गए हैं। इसके साथ ही ऋतिक की बहन सुनैना रोशन और मां पिंकी रोशन भी उनके साथ नजर आई थीं। अक्सर यह दोनो सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की खूब सारी तारीफ करते हुए नजर आते हैं। दोनों स्टार्स के बीच की इन नजदीकियों को देख इनके फैंस बेहद खुश हैं। वहीं दूसरी तरफ़ कुछ लोग इसको लेकर मजाक भरे कमेंटस कर रहे है। ख़ास दौर से दोनों के बीच के उम्र के अंतर को लेकर।

आपको बता दें कि दोनों की उम्र में लगभग 12 साल का अंतर है। Saba की उम्र 36 वर्ष है तो वहीं ऋतिक रोशन की उम्र 48 साल है। इस बात को लेकर अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स इन पर कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में जब इन दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया तो उनका वीडियो एक सेलिब्रिटी पैपराजी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

शनिवार, 23 जुलाई की रात को Hrithik Roshan और Saba Azad को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां से दोनों की बाहों में बाहें डाले तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गईं है। इसके साथ ही अपने यूरोप ट्रिप के दौरान सबा ने भी सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें शेयर की थीं, जो की काफ़ी चर्चा में रही थीं। Hrithik और Saba की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कई लोग ऐसे भी अंदाज़ा लगा रहे थे कि जल्द ही ऋतिक और सबा शादी भी कर सकते हैं।

वहीं इस कपल ने ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान की गोवा पार्टी भी एक साथ अटेंड की थी। बता दें कि सुजैन खान ने ऋतिक से तलाक लेने के बाद अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू किया है। दोनों ने साल 2014 में तलाक लिया था। जिसके बाद से वह दोनो मिलकर अपने दो बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता रितिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक ने हाल ही में अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग पूरी की है। यह फ़िल्म एक तमिल सुपरहिट फिल्म की रीमेक है। जिसमें आप सभी को ऋतिक और सैफ अली खान साथ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन फिल्म ‘Fighter’ पर भी काम कर रहे हैं। जिसमें वह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़े- बाहुबली के डायरेक्टर करना चाहते थे फिल्म ‘Bajrangi Bhaijaan’ का निर्देशन, खास वजह से छोड़नी पड़ी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जाने- माने दिवंगत ज्योतिषी बेजन दारूवाला ने अभिनेता Hrithik को लेकर यह भविष्यवाणी की थी की इस एक्टर की दूसरी शादी ज़रूर होगी। उन्होंने यह बात तब कही थी जब सुजैन के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया था। हालांकि अब बेजन दारूवाला तो दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी भविष्यवाणी सच होगी या नहीं? यह तो आने वाले वक्त ही बताएगा। फिलहाल ना ही Saba और ना ही Hrithik की तरफ से ऐसी कोई हिंट दी गई है।

भले ही Hritik Roshan दो बच्चों के पिता है मगर आज भी उनकी शानदार पर्सनालिटी देख हर लड़की उन पर दिल लुटाने को तैयार है। वहीं उड़ती- उड़ती खबर आई है कि एक्ट्रेस और सिंगर Saba Azad ने एक बार फिर से Hrithik के दिल को धड़काया है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन हैं Saba जिन्होंने Hrithik के दिल में अपनी जगह बना दी है।

ग्लैमरस लुक के लिए पहचानी जाती हैं Saba Azad

1 नवंबर, साल 1990 को देश की राजधानी दिल्ली में जन्मी Saba को बचपन से ही सिंगिंग और एक्टिग का शौक था। Saba ने अपनी स्कूलिंग खत्म करने के बाद बतौर थिएटर आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। Saba ने बॉलीवुड में साल 2008 में फिल्म ‘Dil Kabaddi’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ राहुल बोस नजर आए थे। Saba को अपनी इस पहली फिल्म से कुछ खास पहचान नहीं मिली थी लेकिन इस फिल्म के बाद साल 2011 में आई एक और नई फिल्म ‘Mujhse Fraaandship Karoge’ से Saba को अच्छी- खासी पहचान मिली।

एक्ट्रेस एक पंजाबी परिवार से हैं। उनके पिता का नाम पीएम सिंह ग्रेवाल है, जो कि एक प्रोफेसर के रूप में काम करते थे। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस की माँ एक हाउस वाइफ के रूप में काम करती हैं। एक्ट्रेस का एक बड़ा भाई भी है जो यूरोप में ही रहता है।

बॉलीवुड के अलावा Saba कई सारी शॉर्ट फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। आखिरी बार अभिनेत्री फिल्म ‘Feels Like Ishq’ में नजर आई थी। इसके साथ ही सोनी लिव की वेब सीरीज ‘Rocket Boys’ में Saba Azad के अभिनय की दर्शकों द्वारा खूब तारीफ की गई थी। मल्टी टैलेंटेड अभिनेत्री Saba एक्टिंग के साथ-साथ गाने का भी शौक रखती हैं।

बता दें कि Saba सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और पोस्ट लगातार शेयर करती रहती हैं।

साल 2013 में Saba का नाम इमाद शाह के साथ जोड़ा गया था। जो कि नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह के बेटे हैं। 2013 में इमाद शाह खुद इस बात को सबके सामने लाए थे कि वह और Saba एक दूसरे के साथ रिलेशन में है। इसके साथ ही दोनो ने कई बार एक साथ काम भी किया है।

Saba को Hrithik की बेटी समझ बैठे लोग, प्रियंका-निक से भी ज्यादा है एज गैप

Saba और Hrithik की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। लेकिन दर्शकों ने इस पर कुछ खास पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिया है।अधिकतर लोग इन दोनो को ट्रोल करते नजर आ रहे है। कई यूजर्स को तो सच के ऐसा लगा की Saba जो है वह Hrithik की बेटी है। जिसके बाद दर्शकों ने दोनों के एज गैप को लेकर खरी-खोटी सुनाई है। कई सारे लोगों को लगा कि ‘बाप-बेटी’ साथ चल रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि यूजर ने तो कमेंट सेक्शन तक में लिखा, ‘बाप बेटी’। इसके साथ ही दोनो की हाइट और दोनों की फिजीक में भी काफी फर्क है।

दोनों की एज में ज्यादा गैप को देखते हुए कहा जा रहा है की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र के गैप से भी अधिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here