पृथ्वी पर अपनी रोशनी बिखेरता साल का सबसे बड़ा सुपरमून(Supermoon) आज दिखने वाला है। रात 12:08 बजे पृथ्वी के सबसे करीब देखा जाने वाला हैआज का चंद्रमा।
आज गुरु पूर्णिमा की रात चंद्रमा को पृथ्वी के सबसे करीब देखा जाएगा। वैज्ञानिक भाषा मे इस चाँद को सुपरमून(Supermoon) का नाम दिया गया है। इस साल का सबसे बड़ा और पृथ्वी के सबसे करीब चाँद के अनुपम रूप को देखने की दुनिया साक्षी बनेगी। भारत एवं कुछ एशियाई देशो मे चंद्रमा रात 12:08 बजे पृथ्वी के सबसे करीब होने का अनुमान लगाया गया है।
कितना दूर होगा चाँद पृथ्वी से?
खगोल वैज्ञानिक डॉ० शशीभूषण पाण्डेय जी के अनुसार चन्द्रमा पृथ्वी से अपनी औसत दूरी से 29000 किलोमीटर कम दूर होगा। पृथ्वी से चंद्रमा की औसत दूरी 3.86 लाख किलोमीटर है। जबकि चंद्रमा आज पृथ्वी से केवल 3.57264 लाख किलोमीटर दूर देखा जाएगा। सामान्य दिनों मे पृथ्वी से चंद्रमा की सर्वाधिक दूरी लगभग 4.05 लाख किलोमीटर तक हो जाती है।
चंद्रमा के करीब आ जाने की वजह से लगभग 14 फीसदी आकार मे बड़ा नजर आएगा। इस हिसाब से चंद्रमा की रोशनी भी बड़ जाएगी। जो लगभग सामान्य दिनों से 30 फ़ीसदी अधिक होगी।
12:08 बजे दिखाई देगा ये सुपरमून(Supermoon)
आज शाम को 5:43 बजे चंद्रमा उदय होगा और रात 12:08 बजे चंद्रमा अपने सबसे बड़े आकार मे होगा। यही वो समय है जब चंद्रमा सुपरमून(Supermoon) कहलाने वाला है। ये घटना हम सभी के लिए काफी खास होगी। इसी के साथ 14 जुलाई की सुबह 4:26 बजे चंद्रमा अस्त होगा।
आइये जानते हैं वैज्ञानिको ओर खगोलियों का क्या कहना है?
वैज्ञानिको के अनुसार साल का सबसे बड़ा और सबसे करीब चंद्रमा का होना उनके लिए एक विशेष पल है। जब चंद्रमा पर होने वाली गतिविधियो को आसानी से समझ सकते हैं, और पृथ्वी की कक्षा के करीब आने से ब्रह्मांड मे होने वाले परिवर्तन के फायदे और नुकसान का सही जायजा लगा पाते हैं।
वही दूसरी तरह खगोल शास्त्रियों के लिए चंद्रमा करीब आने से उनका मन हर्ष और उल्लास से भर जाता है। चंद्रमा का अलौकिक रूप और उसकी रोशनी उनके लिए बड़ी ही खास होती है। खगोलिए भाषा मे ही चंद्रमा के बड़े आकार का होना और करीब आने पर चंद्रमा को सूपरमून कहा जाता है।
यह भी पढ़े- गुजरात: बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 61 की मौत, केंद्र से राहत दल हुआ रवाना
ज्योतिषशास्त्रियों का मत
ज्योतिष के अनुसार भी ये चंद्रमा, ग्रह नक्षत्रों मे काफी फेर बदल करने वाला है। जिस किसी की भी कुंडली मे चंद्रमा अच्छे फल नही दे रहा, चंद्रमा की खराब स्थिति मे उन्हे कुछ उपाय करने से लाभ होगा।
• खराब स्थिति वाले जातक आज चन्द्रमा के दर्शन अवश्य करें। एवं चन्द्रमा को चाँदी के पात्र से जल अर्पित करें।
• बेहतर स्थिति करने के लिए आज रात सफ़ेद वस्त्र धारण करें।
• चंद्रमा को सफ़ेद फूल अर्पित करें।
• ‘ओम ऐं क्लीं सोमाय नमः’ मंत्र का 11, 21, 51 या 108 बार जाप करें।
• एक लोटे मे दूध, गंगाजल, मिश्री डालकर तुलसी के पौधे मे अर्पित करें।
धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरु पुर्णिमा बड़ा ही विशेष दिन होता है। इस दिन गुरु से आशीर्वाद लिया जाता है। घर मे महिलाएँ पकवान बनाकर अपने इष्ट को भोग लगाती हैं।