0C088C18 5C09 4DFC 8B07 2F31939EC96B
0C088C18 5C09 4DFC 8B07 2F31939EC96B

Dehradun weather update: जून महीने के दूसरे ही दिन राजधानी देहरादून(Dehradun) में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। जिससे पिछले दस साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस सीजन में देहरादून का अधिकतम तापमान पहली बार 40 डिग्री के पार हुआ है। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

यह भी पढ़े- उत्तराखंड मे मंकीपॉक्स वायरस को लेकर जारी हुआ अलर्ट

देहरादून में गुरुवार 2 जून को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।इस चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों की दोपहर बेहद कठिनाई से बीती। शहर की सड़कों पर लोग भीषण गर्मी का सामना करते हुए नजर आए। तापमान बढ़ने का क्रम पिछले 31 मई से शुरू हो गया था। मौसम विभाग ने तापमान के 40 पार जाने का पूर्वानुमान लगाया था। 8 जून तक दून में लगातार तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने का अनुमान है। दून में शुक्रवार को भी आसमान मुख्यत: साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 22 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने गढ़वाल के घाटी वाले क्षेत्रों में हीट वेव (Heat wave) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में मैदानों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री, दो हजार मीटर तक पहाड़ी क्षेत्रों में 28-30 डिग्री तक रह सकता है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों के बीच गढ़वाल में कहीं कहीं हीट वेव विकसित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here