C583A496 3849 486F A9E7 FD3DC20E89F8
C583A496 3849 486F A9E7 FD3DC20E89F8

भोजपुरी गाने पर दूल्हे के सामने उसकी दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा धमाल। इंटरनेट पर धमाल मचा रहे इस वायरल वीडियो में दुल्हन दूल्हे के सामने बेहतरीन डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दुल्हन का डांस देख बारात में मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए।

पहले की शादियों के मुकाबले अब की शादियों में दूल्हा-दुल्हन काफी मस्ती करते हैं। फिर चाहे वह शादी की रस्में हों या स्टेज पर डांस करना हो। शादी से पहले या शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को घरवाले व यार- दोस्त डांस करने पर मजबूर कर ही देते हैं। कुछ जोड़े तो अक्सर शरमा जाते हैं। परन्तु कुछ ऐसे भी होते हैं जो खुलकर डांस करते हैं। इसी तरह का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन डांस के लिए स्टेज पर गए हुए हैं। दुल्हन शर्माती है पर वहीं दूसरी तरफ़ दूल्हा खुलकर डांस करने में बिजी हो जाता है।

वीडियो में आपको नज़र आएगा की दूल्हा अपनी मस्ती में डांस किए जा रहा है। दुल्हन भी डांस करने की कोशिश करती है। लेकिन वह फिर शर्माने लगती है। कुछ देर बाद वह दूल्हे के कान में कुछ कहती हुई दिखती है और फिर डीजे वाला भोजपुरी गाना बजा देता है। फिर क्या था दुल्हन पूरी तरह से खुल गई और ऐसा डांस किया कि दूल्हा सहित सब पर भारी पड़ गई। दुल्हन के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा।

यह भी पढ़े- पाकिस्तानी पत्रकार ने लाइव रिपोर्टिंग में जड़ा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में दुल्हन भोजपुरी गाने पर शानदार स्टेप्स के साथ डांस करती हुई नज़र आ रही है। जिसे देख वहां मौजूद सभी मेहमान जोर- जोर से सीटियां बजाने लगते है। शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन के इस डांस वीडियो को vk village video नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here