7251D358 301B 4A7C A94C 516A7BD0A2CC
7251D358 301B 4A7C A94C 516A7BD0A2CC

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात को एक व्यक्ति ने अंजाम दिया है। असल में उस व्यक्ति को शक था कि उसकी पत्नी ने जिस बेटी को जन्म दिया है वह उसकी नहीं है। इस बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गुस्से में पत्नी मायके तक चली गई थी। लेकिन उसके दो दिन वो उसे वापिस लेकर आ गया था। फिर गुरुवार को रात एक बार फिर विवाद बढ़ा तो सनकी व्यक्ति ने पहले अपनी बेटी का गला घोट दिया और फिर पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

रामप्रकाश के बड़े भाई संतोष का कहना है कि 27 जून 2021 को राम प्रकाश की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती हुई तो उसने गर्भकाल पूरा करने से पहले ही बच्चे को जन्म दे दिया। जिसके बाद से रामप्रकाश अपनी पत्नी पर शक करने लगा था। उसे यह शक था कि वह बेटी उसकी नहीं है। इसलिए उसे अपनाना नहीं चाहता था। दोनों में जब विवाद बढ़ा तो पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई। परिजनो के काफी समझाने के बाद राम प्रकाश अपनी पत्नी मीनू और बेटी को लेने के लिए अपने ससुराल गया था। वहां भी विवाद हुआ लेकिन वह दोनों को घर लेकर आ गया था।

यह भी पढ़े- महज 31 पैसे बकाया रहने पर SBI ने किसान को नहीं दी NOC, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

रामप्रकाश जिस घर में रहता था वहां बराबर में दूसरे छोटे भाई का मकान बना हुआ है। गर्मी के के कारण सभी के कमरों में कूलर चल रहा था। इस वजह से उनके बीच हुए विवाद का किसी को पता नहीं चला। आवेश में आकर रामप्रकाश ने पहले बच्चे का गला घोट दिया। और उसके बाद मीनू की हत्या कर दी। बताया जा रहा है वह कुछ देर तक दोनों के शव के पास बैठा रहा। शायद दोनों की हत्या का पछतावा होने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोगों ने बेटे बहू को उठाने के लिए आवाज दी तो तब इस घटना का पता चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here