9AB827BC AA5A 4A57 952C CB6FC0131FB2
9AB827BC AA5A 4A57 952C CB6FC0131FB2

ऊखीमठ: बंदरों के हमले की घटनाएँ आए दिन सामने आ रही है। बंदरों से लगातार बढ़ते आतंक से नगरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। आए दिन बंदर राहगीरों पर हमला कर उन्हें काटने के लिए दौड़ रहे हैं, जिसके चलते क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

ऐसे में एक खबर रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ से सामने आई है। जहां रविवार को बंदरों के एक झुंड ने मंदिर मार्ग पर ओंकारेश्वर वार्ड निवासी बबीता देवी पर हमला कर दिया। जिसके चलते वह घायल है। क्षेत्रवासियों ने किसी तरह बीचबचाव कर बंदरों को वहाँ से भगाया। जिसके बाद बबिता देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ भेजा गया।

यह भी पढ़े- फेगू: माँ दुर्गा की देवरा यात्रा हुई प्रारंभ

पिछले दो सप्ताह के भीतर, बंदरों के हमले की यह चौथी घटना सामने आ चुकी है। इसके बावजूद स्थानीय नगर व तहसील प्रशासन ने क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाए हैं। रास्तों में बंदरों के झुंड लगातार बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों पर हमले कर रहे हैं। बंदरों के बढ़ते खौफ के चलते बुजुर्ग व बच्चे अकेले घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। स्थानीय लोग CM से लेकर DM तक बंदरों की समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन स्थिति अभी भी वैसे की वैसे ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here