584BD45D D874 4C25 A0C6 7D5278AFF5B6
584BD45D D874 4C25 A0C6 7D5278AFF5B6

उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 26000 पदों पर भर्ती(UP Police Recruitment 2022) प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू कर सकता है। यूपी पुलिस में खाली पदों को भरे जाने पर योगी सरकार ने निर्देश दिया है और मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग में लगभग 40000 पदों पर हर हाल में दिसंबर 2023 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसी क्रम में 26000 पदों पर जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएंगी। अगले महीने में भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़े- रायबरेली: जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग दंपत्ति को जिंदा फूंका, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। यूपी में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती 2018 में निकली थी। इस भर्ती में बंपर आवेदन आने की उम्मीद लगाई जा रही है। एवं भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में करीब 20 लाख लोगों के बैठने की बात कही है। इस हिसाब से माना जा सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एक पद के लिए लगभग 76 दावेदार होंगे। परीक्षा में यूपी पुलिस एसआई भर्ती में असफल अभ्यर्थी कांस्टेबल भर्ती में किस्मत आजमा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती(UP Police Recruitment 2022) ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड पर होगी। यानी कह सकते है कि परीक्षा कंप्यूटर मोड सीबीटी टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे और ओएमआर शीट के गोले भरने होगे। माना जा रहा है कि इन पदों के लिए 12वीं पास छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 22 वर्ष तक की रखी जा सकती है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here