02F0A943 C440 495F A251 8728ACBB1B4D
02F0A943 C440 495F A251 8728ACBB1B4D

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 की परीक्षा तिथि निर्धारित हो गई है। इसके लिए दिनांक 25 नवंबर 2021 द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किए। अब विभिन्न विभागों ने रिक्त पदों एवं सीधी भर्ती द्वारा चयन के लिए परीक्षा का आयोजन कर दिया है। जिसमें अलग-अलग दिनांक और तारीख दी गई हैं।

यह भी पढ़े- UPSSSC का कैलेंडर जारी: इस साल होंगी 14 भर्ती परीक्षा, 24 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा को देने के लिए सभी परीक्षार्थियों के लिए 7 मई 2022 दिन शनिवार से 10 मई 2022 मंगलवार तक 2 दिन का समय निर्धारित किया गया है। जिसमें उक्त परीक्षा के लिए औपबंधिक रूप से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिनांक 21 अप्रैल 2022 से आयोग की वेबसाइट www.ukpsc.gov.in से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किया जाएगा।

बता दें कि 7 मई 2022 दिन शनिवार को सामान्य हिंदी, 7 मई 2022 दिन सोमवार को सामान्य अंग्रेजी, 8 मई 2022 दिन रविवार को सिविल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र, 8 मई 2022 दिन रविवार को सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय प्रश्न पत्र, 9 मई 2022 सोमवार को मेकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र, 9 मई 2022 सोमवार को मैकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय प्रश्न पत्र, 10 मई 2022 मंगलवार को इलेक्ट्रिकल/ एग्रीकल्चर/ इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र, 10 मई 2022 मंगलवार को इलेक्ट्रिकल/ एग्रीकल्चर/ इंजीनियरिंग द्वितीय प्रश्न पत्र किया जाएगा। इसके साथ ही सभी परीक्षाओं का समय भी दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here