वर्तमान में सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें साझा करने का क्रेज जनता में काफ़ी तेजी से बढ़ा है। जिसके काफी दुष्परिणाम भी अक्सर सामने आते रहते हैं। वही कुछ लोग जल्दबाजी में स्टोरी/ स्टेटस में गलती से गलत तस्वीरें और वीडियो लगा देते हैं। जिसका पता उन्हें बाद में चलता है और उनकी यह गलती सारा खेल बिगाड़ देती है। ऐसा ही कुछ राजधानी देहरादून की एक महिला के साथ हुआ, जहां महिला ने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपना एक प्राइवेट वीडियो लगा दिया। जिसे देखने के बाद कुछ लोगों ने उसे अपने मोबाइल में सेव कर दिया। वही एक व्यक्ति ने सारी हदें पार करते हुए वीडियो को वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 फरवरी को गलती से उसके व्हाट्सएप स्टेटस पर एक प्राइवेट वीडियो लग गया था। बाद में दोस्तों के बताने के बाद महिला ने वह वीडियो हटा दिया था। लेकिन तब तक काफी लोग उस वीडियो को देख चुके थे। जिसके बाद महिला को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर वीडियो होने की बात कही। महिला ने जब व्यक्ति से डिलीट करने का आग्रह किया तो उसने संबंध बनाने की शर्त रख दी।
यह भी पढ़े- ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल
जब महिला ने उस युवक की बात नहीं मानी तो आरोपी ने उसकी प्राइवेट वीडियो वायरल कर दी। महिला का आरोप है कि उसके एक जानने वाले ने यह हरकत की है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपित सक्षम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक युवती ने यह वीडियो अपने किसी दोस्त के साथ बनाई थी।