F3CCBAB8 77EA 4F71 80ED EF094C3A6ADC
F3CCBAB8 77EA 4F71 80ED EF094C3A6ADC

उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है जहां उत्तराखंड के बहु प्रतिभावान कलाकार नवीन सेमवाल का आज मंगलवार 28 जून 2022 को निधन हो गया है। कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, और आज अचानक उनके आकस्मिक निधन से उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस खबर को सुनकर हर कोई निशब्द है।

नवीन सेमवाल ने रुद्रप्रयाग स्थित अपने निवास स्थान में आखिरी सांसे ली। इस खबर के सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री के कई लोगों ने नवीन को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़े- रामनगर: पति ने पत्‍नी पर फेंका तेजाब

नवीन सेमवाल उत्तराखंड उद्योग के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता थे। उनका लोकप्रिय गीत “मेरी बमनी” था। यह गीत उत्तराखंड में अपने आने के बाद से ही काफ़ी वायरल था। और नवीन सेमवाल को गढ़वाल में बामनी गायक के रूप में जाना जाता था। वह उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले के निवासी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here