9F4B929F 434F 4DEA 90DD 4800303CAE37
9F4B929F 434F 4DEA 90DD 4800303CAE37

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। यह वीडियो हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स इस चिलचिलाती गर्मी का उपयोग करके अपने स्कूटर पर डोसा बनाता है। गर्मी का मौसम है, गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस गर्मी को साबित करने के लिए इस शख्स ने एक अलग ही तरीका अपनाया। हर्ष गोयनका द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स ने बिना किसी आग का उपयोग किए हुए अपने स्कूटर पर ही दिन में पड़ने वाले टेंपरेचर के द्वारा ही डोसा बना दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो गया हैज और जिसने भी यह वीडियो देखा वह आश्चर्यचकित रह गया।

यह भी पढ़े- अभिनेता शक्ति कपूर ने शेयर किया वीडियो जहां तालाब में नहाते शख्स पर हंस ने किया जानलेवा हमला

कैसे बनाया स्कूटर पर डोसा:

यह वीडियो ज्यादा बड़ी तो नहीं है, एक छोटी क्लिप ही है। इस वीडियो में एक शख्स अपने स्कूटर पर डोसा की एक बेलनाकार आकृति का पैटर्न बनाता हुआ दिखाई देता है। उस शख्स ने डोसे को पकाने के लिए किसी आग का उपयोग नहीं किया, बल्कि बाहर की गर्मी का इस्तेमाल करते हुए नजर आया। अब आगे की बात शायद आपको मजाक लगे पर यह मजाक नहीं है, जब कुछ समय बाद उस शख्स ने डोसे को पलटा तो वह पक गया, तथा दूसरी डोसे की साइड भी ब्राउन हो गई।

हर्ष गोयनका ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा यहां एक व्यक्ति हैं जो बाहर की गर्मी का उपयोग करके डोसा बना रहा है। इस वीडियो को अब तक से 1 करोर से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। सभी इस वीडियो को देखकर आश्चर्यचकित और हैरान है। तथा वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने के साथ-साथ लाइक कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों ने अपने सुझाव तथा प्रतिक्रिया भी व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here