अक्सर आपने देखा होगा कि आपके जूते के फीते अपने आप ही अचानक से खुल जाते हैं। आप इसके बारे में शायद ज्यादा ना भी सोचते हों, पर इसके पीछे का राज बहुत बड़ा है। हमारी जिंदगी में ऐसे बहुत लॉजिक होते हैं, जिनपर हमारा ध्यान नहीं जाता, वो लॉजिक बहुत ही दिलचस्प और हैरान कर देने वाले होते हैं। आज हम बात करेंगे ऐसे ही चौंका देने वाले एक लॉजिक के बारे में।
अगर आप कहीं जा रहे हैं और आपके चलते समय जूते के फीते खुल गए, तो आप उसको एक साधारण सी बात मान कर, उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, पर क्या आपको पता है उसके पीछे पूरी साइंस छिपी हुई है। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या कारण है।
रिसर्चरों का क्या कहना है-
एक रिसर्च में यह साबित हुआ है, की जूते के फीते अपने आप नहीं खुलते बल्कि इसके पीछे एक पूरा विज्ञान का कारण छुपा होता है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में इस पर एक 17 पन्नों की रिसर्च हुई। इस रिसर्च में यह खुलासा किया गया की जूतों के फीते जब खुलते हैं जब हम कोई शारीरिक क्रिया करते हैं। पर अब सवाल यह था की फीतों की गांठ कैसे खुल जाती है।
यह भी पढ़े- आखिर कबूतर से ही क्यों भिजवाई जाती थी चिट्ठियां?
रिपोर्ट के अध्ययन से यह पता चला कि जब हम तेजी से चलते या दौड़ते हैं, तो हमारा शरीर गुरुत्वाकर्षण से 7 गुना ज्यादा बल के संपर्क में आता है। न्यूटन के नियम के अनुसार जमीन भी हमारे शरीर पर उतना ही बल लगाती है, जितना हम जमीन पर लगा रहे हैं। इस बल के कारण से जूते के फीते ढ़ीले पड़ जाते हैं, और जूते की गांठ पर दबाव पड़ने लगता है। जब हमारा पैर हवा में होता है तब फीते ढ़ीले होते हैं, जब हमारा पैर नीचे जमीन पर पड़ता है तो जूते के फीते की गांठ पर दबाव पड़ता है। इस क्रिया के बार-बार होने से जूते की गांठ खुल जाती है।