AA509669 EFC4 4A44 A957 AFA1CD11F370
AA509669 EFC4 4A44 A957 AFA1CD11F370

Yog Nagri Rishikesh के चंद्रेश्वर नगर गंगा तट पर अंतिम संस्कार करने आए हुए व्यक्तियों पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया व चिता को बुझाने का दुस्साहस भी किया। जिसके बाद ऐसा करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस घटना का मुख्य आरोपित नगर निगम सभासद का पति अभी फरार चल रहा है।

इस संबंध में ललन झा पुत्र स्व. बच्ची झा निवासी बीस बीघा गली नं. 20 बापू ग्राम ने ऋषिकेश( Yog Nagri Rishikesh) कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर देते हुए उन्होंने बताया कि वह एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के लिए चंद्रेश्वर नगर स्थित गंगा घाट पर गए थे।

अंतिम संस्कार के दौरान किशन मंडल, जितेंद्र, अनिल, प्रदीप व लगभग 25 अन्य व्यक्तियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले व्यक्तियों को धारदार हथियार गंडासे, कटार व लोहे के पाइपों से पीटना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं बल्कि चिता को पत्थर मारकर बुझाने का प्रयास भी किया गया। हमलावरों में मुख्य आरोपित किशन मंडल क्षेत्रीय पार्षद का पति है।

यह भी पढ़े- बागेश्वर के स्कूल में छात्राओं के बेहोश होने की असल वजह आई सामने

इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को रात्रि में ही आरोपित किशन मंडल तथा 25 अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया है कि शुक्रवार, 29 जुलाई को इस मामले में तीन दोषी संदीप पुत्र मुन्ना सिंह, जितेंद्र पुत्र स्व. रामवृक्ष व सुनील पुत्र गणेश्वर को चंद्रेश्वर नगर शमशान घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान पता चला कि वादी ने प्राथमिकी में आरोपित सुनील का नाम अनिल तथा संदीप का नाम प्रदीप लिख दिया था। जिनका सही नाम पता दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित किशन मंडल अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here