4A147316 650D 4936 9408 2AA569C97976
4A147316 650D 4936 9408 2AA569C97976

उत्तराखंड के उत्तरकाशी(Uttarkashi) जनपद में रविवार, 2 अक्टूबर की सुबह गंगनानी धारा के पास यमुना नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। युवक को बहता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत युवक की खोज शुरू की लेकिन वह नहीं मिला।

मिली जानकारी के अनुसार खाबला गांव का सुमन राणा(22) पांडव दल के साथ यमुना में स्नान करने गया हुआ था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया जिसके चलते वह नदी के तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष पुरोला भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े- विदेशी लड़कियों से शादी करने वाले दिग्गज भारतीय क्रिकेटर

आपको बता दें कि उत्तरकाशी(Uttarkashi) के रंवाई घाटी में हर साल अशोज महीने में ग्रामीण पांडव और अन्य देवताओं के पाश्वाओं के साथ ढोल बाजों सहित यमुना नदी में स्नान करने जाते हैं। स्नान करने के बाद ही वह सभी लोग अपने गांव को लौटते हैं। इसके चलते ही सभी ग्रामीण यमुना स्नान करने गए हुए थे। इसी वक्त दल में शामिल सुमन राणा स्नान करते समय यमुना नदी में बह गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here