591037C2 AF26 442D ACD3 74E45855D9AA
591037C2 AF26 442D ACD3 74E45855D9AA

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत आठ लोगों के खिलाफ़ बिहार के बेगूसराय जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा SK Enterprises के प्रोपराइटर नीरज कुमार निराला द्वारा दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता नीरज कुमार ने सभी आठों पर आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में उसने New Global Produce India Limited का सीएनएफ लिया।

सीएनएफ लेने के लिए नीरज कुमार ने 36 लाख 86 हजार रुपये कंपनी को दिए। जिसके बाद कंपनी ने उसे फर्टिलाइजर भेज दिया, परंतु कई बार प्रयास करने के बावजूद खाद की बिक्री नहीं हो पाई। इसके चलते शिकायतकर्ता और कंपनी के बीच विवाद उत्पन्न होने पर कंपनी ने उसे 30 लाख का चेक देते हुए सारा फर्टिलाइजर वापस ले लिया।

यह भी पढ़े- जम्मू कश्मीर: आतंकवादियों ने की टीवी एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या

कंपनी ने फर्टिलाइजर वापस लेकर 30 लाख का जो चेक दिया वह बाउंस कर गया। चेक बाउंस हो जाने के बाद कई बार कंपनी के लोगों से बात की गई लेकिन कंपनी द्वारा कोई सहायता नहीं मिली और इस समस्या का हल नहीं निकला। जिसके बाद कोर्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत आठ लोगों पर परिवाद पत्र दायर किया गया। शिकायतकर्ता नीरज की ओर से अधिवक्ता कुमार संजय इस मुकदमे को देख रहे हैं। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने अपने परिवाद पत्र के साथ चेक, लीगल नोटिस और महेंद्र सिंह धोनी द्वारा किए जा रहे विज्ञापन की फोटो दाखिल की है।

New Global Produce India Limited नई दिल्ली के मार्केटिंग स्टेट हेड बिहार अजय कुमार, सीईओ राजेश आर्या, कंपनी के चेयरमैन महेंद्र सिंह धोनी समेत 8 लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 406, 120 बी(120 B IPC) एवं एनआई एक्ट की धारा 138(Section 138) के तहत न्यायालय में यह परिवाद पत्र दायर हुआ है। न्यायालय ने मामले पर सुनवाई के बाद इसे आगे के लिए न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार मिश्रा के पास भेज दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 28 जून को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here